भोपाल। मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर विजय के बाद अब भाजपा बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इन दोनों ही सीटों पर भाजपा ने प्रभारी और सह प्रभारी बना दिए हैं। अब भाजपा का फोकस बूथवार वोट प्रतिशत बढ़ाने पर हैं।
बन रहा नामों का पैनल
- बुधनी सीट के लिए भाजपा पार्टी हाईकमान अब नया चेहरा तलाश रहा है।
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।
- शिवराज के पुत्र कार्तिकेय अपने पिता की सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।
- कार्तिकेय सिंह चौहान लगातार अपने क्षेत्र की जनता से संपर्क बनाए हुए हैं।
- उनकी मां साधना सिंह चौहान भी पुत्र के साथ जनता से संपर्क कर रही है।
- जानकारों का कहना है कि भाजपा लगातार वंशवाद के विरोध में रही है।
- समीकरण अगर फिट बैठे तो कार्तिकेय को चुनाव लड़ाया जा सकता है।