प्रतीक पाठक नर्मदापुरम
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पचौरी सोमवार को स्थानीय बालागंज स्थित राठौर निवास पहुँचे, जहाँ उन्होंने वरिष्ठ समाजसेवी कुलदीप राठौर की पूजनीय माताजी, स्वर्गीय श्रीमती कमलाबाई राठौर के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस इस अवसर पर श्री पचौरी ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि माताजी का निधन केवल राठौर परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। एक माँ का साया सिर से उठ जाना जीवन का सबसे बड़ा दुःख होता है, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि श्रीमती कमलाबाई राठौर एक ममतामयी, धर्मनिष्ठ और उच्च आदर्शों वाली महिला थीं, जिनके संस्कार आज उनके परिवार में स्पष्ट दिखाई देते हैं।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी, सी.बी. खरे, बीनू बुधोलिया, सुरेंद्र सिंह अरोड़ा पत्रकार पुरुषोत्तम मालवीय एवं अभिषेक मालवीय सहित अमित खत्री, शिवराज चंद्रोल और गोविंद चौधरी ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

