रिवर व्यू कॉलोनी मालाखेड़ी में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

          प्रतीक पाठक नर्मदापुरम

शहर के मालाखेड़ी स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में रिवर व्यू कल्चरल फाउंडेशन सोसाइटी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी रहवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।समारोह में रिवर व्यू कल्चरल फाउंडेशन सोसाइटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मिलकर जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। रंगों के इस पर्व पर सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर खुशियां बांटी और सामाजिक एकता का परिचय दिया।कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक माहौल भी देखने को मिला, जहां लोगों ने होली के पारंपरिक गीतों का आनंद लिया और मिलकर खुशियां मनाईं। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से कॉलोनी में आपसी मेलजोल और भाईचारा बढ़ता है।अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

 

Spread the love