जुमेराती स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

                    प्रतीक पाठक नर्मदापुरम 

होली के पावन पर्व को लेकर शहर के स्कूल-कॉलेजों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में शहर के जुमेराती स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में स्कूल परिवार के सभी सदस्यों ने एकत्र होकर रंग-गुलाल के साथ होली की खुशियां साझा कीं।समारोह के दौरान स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। छात्राओं ने आपस में रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया।कार्यक्रम में सभी ने मिलकर होली के महत्व पर भी चर्चा की और बताया कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत तथा आपसी प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों को सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल होली मनाने के लिए भी प्रेरित किया।होली मिलन समारोह के दौरान पूरे परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।

Spread the love