✍गुप्त नवरात्रि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष से प्रारंभ हो रहे हैं ( 26 जून 2025 गुरुवार से 4 जुलाई 2025 शुक्रवार तक)
✍गुप्त नवरात्र के दौरान कई साधक महाविद्या के लिए मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां ध्रूमावती, माता बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की पूजा करते हैं।
✍वर्ष में चार नवरात्रि आते हैं, जिनमें से दो गुप्त नवरात्रि आते हैं। आमतौर पर लोग शारदीय और चैत्र नवरात्रि के बारे में ही जानते हैं, इसके अलावा दो और नवरात्रि भी आते हैं। जिनमें विशेष कामनाओं की सिद्धि की जाती है गुप्त नवरात्रि में सात्विक और तांत्रिक पूजा की जाती है गुप्त नवरात्रि में पूजा और मनोकामना को गुप्त रखा जाता है, कहते हैं कि ऐसा करने से मां दुर्गा जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और फल दोगुना मिलता है ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि गुप्त नवरात्रि के दौरान विवाह, नौकरी, स्वस्थ, व्यापार आदि से संबंधित कई उपाय भी किये जाते हैं इस वर्ष आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि 26 जून 2025 से प्रारंभ हो रहे हैं
जानिए इन उपायों के बारे में:-
१:-संतान प्राप्ति के लिए:- ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि गुप्त नवरात्रि के दौरान संतान प्राप्ति के लिए 9 दिन मां दुर्गा जी के लिए पान का पत्ता अर्पित करना चाहिए, पान का पत्ता कटा-फटा नहीं होना चाहिए। पूजा के दौरान यह मंत्र का जाप करें:-
ॐ नन्दगोपगृह जाता यशोदागर्भ सम्भवा।
ततस्तौ नाशयिष्यामि विन्ध्याचलनिवासिनी।।
यह मंत्र का जाप करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से मनोकामना पूरी होती है। संतान गोपाल मंत्र का भी जाप करे और बैदिक ब्राह्मणो से कराये।
२:- नौकरी की समस्या के लिए:- नौकरी या जॉब में किसी तरह की समस्या आ रही है तो गुप्त नवरात्रि के दौरान 9 दिन तक मां दुर्गा जी को बताशे पर रखकर लौंग अर्पित करनी चाहिए। इस दौरान
ॐ सर्वबाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वित:।
मनुष्यो मत्प्रसादेने भविष्यति ना संशय:।।
मंत्र का जाप करना चाहिए।
३:-खराब सेहत के लिए:- खराब सेहत से छुटकारा पाने के लिए 9 दिन तक देवी मां को लाल पुष्प अर्पित करना चाहिए। इस दौरान ॐ क्रीं कालिकायै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति स्वस्थ होता है।
४:-कर्ज से मुक्ति पाने के लिए:- कर्ज या किसी वाद-विवाद से मुक्ति पाना चाहते हैं तो इसके लिए 9 दिन तक देवी मां के सामने गुग्गल की सुगंध वाला धूप जलाएं। ऐसा करने से समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इस दौरान ॐ दुं दुर्गाय नम: का जाप करना चाहिए।
५:-कन्या विवाह के लिए:- अगर विवाह में कोई बाधा आ रही है तो पूरे 9 दिन पीले फूलों की माला अर्पित करनी चाहिए। इस दौरान
ॐ कात्यायनी महामाये, महायोगिनयधीश्वरी।
नन्दगोपसुतं देवी, पति में कुरु ते नम:।।
मंत्र का जाप करना चाहिए…….