नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की रिटायरमेंट के बाद भी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई। आज भी धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। धोनी ने साल 2019 में वनडे विश्व कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इस विश्व कप के साथ महेंद्र सिंह धोनी की बहुत की कड़वी यादें भी जुड़ी हुई है। ऐसे में जब वह किसी इवेंट में जाते हैं तो अक्सर उनसे वनडे विश्व कप 2019 से जुड़ा सवाल पूछ लिया जाता है।
वक्त तो लगता है… 5 साल बाद छलका महेंद्र सिंह धोनी का दर्द, आज भी माही को चुभती है वह हार
