नई दिल्ली: श्रीलंका को टी20 सीरीज में 3-0 से रौंदने के बाद भारतीय टीम वनडे की तैयारियों में लग गई है। 50 ओवरों के फॉर्मेट में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की वापसी हो चुकी है। वे टीम के साथ तमकर पसीना बहा रहे हैं। इस बीच रोहित शर्मा एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। भारत के श्रीलंका दौरे के बीच रोहित शर्मा को फैंस ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा ने अपनी एक तस्वीर के साथ छेड़छाड़ किया और जब फैंस उन्हें ट्रोल करने लगे तो उन्होंने उसे डिलीट कर दिया।
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज की तैयारी के दौरान रोहित ने गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में टीम के कप्तान के रूप में अपने अगले वाइट-बॉल असाइनमेंट के लिए वार्मअप करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की। इसी तस्वीर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी शेयर कर दी। यहीं से पूरा ट्रोलिंग का मामला शुरू हुआ। कुछ घंटों बाद रोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट को हटाने का विकल्प चुना।