मुंबई: क्या से क्या हो गया देखते- देखते… एक समय था जब भारतीय क्रिकेट टीम के लिए विनोद कांबली ने अपने करियर की शुरुआत की थी तो उन्हें सचिन तेंदुलकर से भी बेहतर क्रिकेटर माना जाता था, लेकिन समय का पहिया ऐसा घूमा कि सब कुछ बदल गया। सचिन को क्रिकेट में भगवान का दर्जा मिला तो उनके दोस्त विनोद कांबली की आज ऐसी हालत हो गई है कि वह दूसरों के सहारे चलने को मजबूर हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांबली इतने असहाय नजर आ रहे हैं कि उन्हें कुछ लोग मदद कर सड़क से पार कराते हुए दिखे। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने अनुमान लगाया कि विनोद कांबली नशे में थे, जबकि कई अन्य लोगों ने कहा कि वह कुछ समय से शारीरिक रूप से अस्वस्थ हैं और उनकी बिगड़ती सेहत के कारण वह ठीक से नहीं चल पा रहे थे।
क्या से क्या हो गया देखते देखते… सचिन तेंदुलकर के दोस्त की ऐसी हो गई हालत
