नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक इंक ने मुंबई के आलीशान वर्ली इलाके में एक प्रीमियम कमर्शियल टावर में 42,700 वर्ग फुट से अधिक ऑफिस स्पेस खरीदा है। कंपनी ने 5 साल की लंबी अवधि की लीज पर यह जगह ली है। इस कंपनी के सीईओ लैरी फिंक को दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान माना जाता है। इसकी वजह ब्लैकरॉक दुनिया में 10 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा एसेट मैनेज करती है। यह राशि भारत की जीडीपी का करीब ढाई गुना और अमेरिका की जीडीपी का आधा है। ब्लैकरॉक की हैसियत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि दुनिया के कुल शेयरों और बॉन्ड्स का 10 फीसदी यही कंपनी संभालती है।
दुनिया के सबसे ‘ताकतवर’ इंसान ने मुंबई में लीज पर लिया ऑफिस, जानिए क्या है प्लान
