नई दिल्ली: देश के तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप पर घरेलू बैंकों और एनबीएफसी का कर्ज बढ़ गया है। ग्रुप के कुल कर्ज में उनका हिस्सा 36% पहुंच चुका है। साल 2023-24 में अडानी ग्रुप की कंपनियों में उनका एक्सपोजर लगभग 500 आधार अंक बढ़ गया। अडानी ग्रुप की कुछ कंपनियों के कैपिटल एक्सपेंडीचर के कारण ऐसा हुआ है। 31 मार्च, 2024 तक अडानी ग्रुप पर कुल 2,41,394 करोड़ रुपये का कर्ज था जिसमें से 88,100 करोड़ रुपये उसने भारतीय बैंकों और एनबीएफसी से लिए हैं। 31 मार्च, 2023 तक यह राशि 70,213 करोड़ रुपये थी। यह तब ग्रुप के उस समय के कुल 2,27,248 करोड़ रुपये के कर्ज का लगभग 31% था।
अडानी ग्रुप पर बढ़ गया सरकारी बैंकों का कर्ज, जानिए किस-किस बैंक ने दिया है लोन
