
सिवनी मालवा (पवन जाट)
सिवनी मालवा विधानसभा कप के अंतर्गत आयोजित सनातन कप प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच में कमांडो इलेवन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपए नगद व ट्रॉफी अपने नाम की। उपविजेता सोनी इलेवन टीम रही, जिसे 25 हजार रुपए नगद व ट्रॉफी प्रदान की गई।टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। पहला सेमीफाइनल गौर इलेवन बनाम सोनी इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें सोनी इलेवन ने 7 ओवर में जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल कमांडो इलेवन बनाम बैराखेड़ी इलेवन के बीच हुआ। बैराखेड़ी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 77 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में कमांडो इलेवन ने 8वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।फाइनल मुकाबला सोनी इलेवन बनाम कमांडो इलेवन के बीच खेला गया। टॉस मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी अंकित पटेल द्वारा कराया गया, जिसमें कमांडो इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सोनी इलेवन ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 78 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कमांडो इलेवन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 7 ओवर में मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया।इनाम वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, हेमंत चौकसे , विक्रम कुचबंदिया, अंकित पटेल उपस्थित रहे। प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपए एवं द्वितीय पुरस्कार 25 हजार रुपए प्रदान किए गए। पुरस्कार राशि सहयोग से एकत्र की गई, जिसमें श्री नरेशचंद कलवानी, दीपक पालीवाल, अनुज वर्मा, इंजीनियर मनीष यादव, पंकज सोनी, नितिन सोनी, अधीर वर्मा, बंटी राठौर, पिंटू राठौर सहित कई दानदाताओं का योगदान रहा। टेंट सहयोग उत्तम सिंह तंवर का भी रहा।टूर्नामेंट को सफल बनाने में भोलू कुचबंदिया, बबलू कुचबंदिया, सौरभ महोरिया, नीलेश सागर, विशाल कुचबंदिया, करण, शुभम कुचबंदिया, मयूर, अजय कुचबंदिया, छोटू कुचबंदिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।32 वर्ष की युवा उम्र में लगातार 27वां क्रिकेट टूर्नामेंट सफलतापूर्वक आयोजित कर रोहित कुचबंदिया ने यह साबित किया कि वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनते जा रहे हैं। खेल, समाज और संगठन के लिए निरंतर सक्रिय रहते हुए उन्होंने सिवनी मालवा का नाम जिले ही नहीं, बल्कि प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। रोहित कुचबंदिया ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों, सहयोगियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए विजेता व उपविजेता टीमों को शुभकामनाएं दीं।
