
(प्रतीक पाठक नर्मदापुरम)
जिले में भारतीय सफाई मजदूर संघ द्वारा संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। प्रदेश संयुक्त मंत्री शुभम किशोर मैना ने जिला स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए अरविंद बरगुजर को जिला अध्यक्ष एवं बेजु लुटेरे को जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
इस घोषणा के बाद संगठन में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बताया। प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास जताया कि नव-नियुक्त पदाधिकारी संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए सफाई मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष और महामंत्री ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। साथ ही मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
संगठन के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
