प्रकृति का कहर—केसला के बरधा रैयत में ओलावृष्टि और तूफान से भारी तबाही

(प्रतीक पाठक नर्मदापुरम)

विकासखंड केसला के अंतर्गत ग्राम पंचायत डांडीवाड़ा के ग्राम बरधा रैयत में शनिवार शाम अचानक आए तेज तूफान, बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचा दी। शाम करीब 5:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज अंधड़ के साथ शुरू हुई ओलावृष्टि ने ग्रामीणों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया।तेज हवाओं के चलते ग्राम निवासी सरमा कोरकू के मकान पर इमली के पेड़ की बड़ी शाखा गिर गई, जिससे उनके घर की छत पूरी तरह टूट गई। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर का सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा गांव के कई गरीब मजदूरों और किसानों के खपरैल और टीन शेड वाले मकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।इस आपदा के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने और खाने की समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का तत्काल सर्वे कर प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही राहत सामग्री उपलब्ध कराकर पीड़ित परिवारों की मदद की जाए, ताकि वे जल्द से जल्द सामान्य जीवन में लौट सकें।

Spread the love