इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी में गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे नर्मदापुरम।

                   (प्रतीक पाठक नर्मदापुरम)

मालाखेड़ी रोड स्थित इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी के भगवान नर्मदेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। पूरे दिन मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे। पर्व को लेकर मंदिर को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया, जिससे वातावरण शिवमय हो गया।प्रातःकाल पंडित प्रेम नारायण शर्मा के मार्गदर्शन में भगवान शंकर का विधिवत पूजन, अभिषेक एवं श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। दिनभर भक्तों का दर्शन-पूजन के लिए तांता लगा रहा। दोपहर में प्रसाद के रूप में खिचड़ी एवं फल वितरित किए गए।सायंकाल समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान शंकर का अभिषेक किया। रात्रि में महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। सोमवार को भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसादी ग्रहण कराई गई। आयोजन में कॉलोनीवासियों की सक्रिय सहभागिता रही और सभी ने उत्साहपूर्वक पर्व मनाया।

Spread the love