विश्व पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ध्यानेन्द्र शर्मा नियुक्त

ग्वालियर – विश्व पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय शुक्ला द्वारा मध्य प्रदेश में विश्व पत्रकार महासंघ का प्रदेश अध्यक्ष श्री ध्यानेन्द्र शर्मा को मनोनीत किया है|
विश्व पत्रकार महा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय शुक्ला  द्वारा मध्य प्रदेश विश्व पत्रकार महासंघ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष पद पर श्री ध्यानेन्द्र शर्मा के  नियुक्ति  पत्र में कहा की मध्य प्रदेश में विश्व पत्रकार महासंघ अपनी मेहनत ईमानदारी और पत्रकार मीडिया एवं आमजन के हितो की रक्षा एवं जन समस्याओं के निराकरण में अहम भूमिका निभाएं, देश परदेश और विदेश में एकता का प्रतीक बनाते हुये संघटन को मजबूत बनाये | नियुक्ति पत्र की प्रति मध्य प्रदेश पुलिस महानिर्देशक , मध्य प्रदेश सूचना अधिकारी , ग्वालियर संभाग के आयुक्त कलेक्टर ग्वालियर , जनसंपर्क  अधिकारी ग्वालियर को  भेजी गई है |
       विश्व पत्रकार महासंघ के मध्य प्रदेश के अध्यक्ष ध्यानेन्द्र शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय शुक्ला के प्रति धन्यवाद देते हुए कहा की ग्वालियर अंचल मध्य प्रदेश में विश्व पत्रकार महासंघ की विचार धारा के अनुरूप अपने दायित्व करने की लिए संकल्पित हूं |
    ध्यानेंद्र शर्मा 
      प्रदेश अध्यक्ष (म.पर.)
       विश्व पत्रकार महा संघ 
       मो. 7974950558
Spread the love