भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स पर स्थित जनजातीय संग्रहालय में नवयुग प्रवर्तक बहुउद्देशीय सर्व कल्याण समिति की ओर से 31 अगस्त से 2 सितंबर तक बुंदेली समागम का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बुंदेलखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, और कला को संरक्षित और प्रचारित करना है।इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा और मुकेश तिवारी का बुंदेली संवाद होगा। साथ ही पंचायत वेब सीरीज में रिंकी का रोल करने वाली अभिनेत्री सांविका भी मौजूद रहेंगी। वह बुंदेली पंचायत में अपने अभिनय का जौहर दिखाएगी।

ये बुंदेली प्रतिभाएं भी दिखाएंगी हुनर

इसके अलावा प्रसिद्ध कवयित्री अनामिका जैन अंबर अपनी काव्य प्रस्तुति देंगी, तो वही इंडियन आइडियल फेम वैशाली रैकवार की आवाज में सुरीले गीतों का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा स्टैंडअप कॉमेडियन जय विजय सचान भी बुंदेली समागम में शिरकत करेंगे।
इस तीन दिवसीय आयोजन के विभिन्न सत्रों में बुंदेली संगीत, नृत्य, गायन और काव्य पाठ के विशेष कार्यक्रम होंगे। साथ ही बुंदेली लोक-संस्कृति और बुंदेलखंड के विकास पर चर्चाएं की जाएंगी।

यह है कार्यक्रम का शेड्यूल

31 अगस्त, शनिवार
  • अभिनेता मुकेश तिवारी के साथ बुंदेली संवाद।
  • पंचायत की अभिनेत्री सांविका (रिंकी) के साथ बुंदेली पंचायत।
  • ओरछा के कवि सुमित के साथ बुंदेली महिमा संवाद।
  • स्टैंडअप कॉमेडियन जय विजय सचान के साथ बुंदेली संवाद।
1 सितंबर, रविवार
  • बुंदेली फिल्मों का प्रदर्शन, बुंदेली युवा कवि एवं यूट्यूबर्स की प्रस्तुति।
  • इंडियन आइडियल फैम वैशाली रैकवार की प्रस्तुति।
  • बुंदेली गायक सुमित दुबे, पवन तिवारी और बाघेश्वर धाम गायक खनिज चौहान की प्रस्तुति।
  • कवियत्री अनामिका जैन अम्बर की काव्य प्रस्तुति।
  • कथा वाचक विपिन बिहारी दास जी महाराज से बुंदेली संवाद।
  • बुंदेली लोकगायक जित्तू खरे बादल और राई नृत्य की प्रस्तुति।
2 सितंबर, सोमवार
  • बुंदेली आइडल सेमीफाइनल।
  • विजन बुंदेलखंड पर संवाद।
  • बुंदेली आइडल का फाइनल।
  • बुंदेली क्विज।
  • अभिनेता व साहित्यकार आशुतोष राणा के साथ संवाद।
Spread the love